जुआ के अड्डे पर छापेमारी, आठ गिरफ्तार

टाउन थाना पुलिस ने बिंद टोली मुहल्ले में की छापेमारी94 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद

आरा.

शहर के टाउन थाना पुलिस टीम ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के बिंद टोली मुहल्ले में धावा बोलकर जुआ खेलते आठ जुआरियों को दबोच लिया. उनके पास से 94 रुपये नकद एवं ताश का गड्डी बरामद हुई. इसकी जानकारी एसपी राज ने बुधवार को दी.

गिरफ्तार लोगों में टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मुहल्ला निवासी विश्वनाथ कुमार, उसी मुहल्ला के निवासी विक्की कुमार, लाला कुमार, कन्हैया कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार, साजन कुमार एवं धर्मवीर कुमार शामिल हैं. एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र में गुप्त स्थान पर जुआ खेला जा रहा है, जिसके बाद टाउन थाना को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. पुलिस ने शहर के बिंद टोली मुहल्ले में जुआ के अड्डे पर छापेमारी की ओर जुआ खेलते आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >