विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवादा थाना पुलिस ने आरा रेलवे स्टेशन रोड स्थित रेलवे गोदाम के पास से पकड़ा

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के आरा रेलवे स्टेशन रोड स्थित रेलवे गोदाम के पास से शुक्रवार को की. उसके पास से 10 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है. गिरफ्तार तस्कर टाउन थाना क्षेत्र के महादेवा रोड निवासी राजन साव का पुत्र रोशन कुमार है.

बताया जाता है कि नवादा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि स्टेशन रोड स्थित स्टेशन गोदाम के पास शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके पश्चात नवादा थाने में पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >