चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से कराने को लेकर प्रशासन सजग

सहार सोन नदी चेकपोस्ट और खैरा चेकपोस्ट पर प्रशासन ने चलाया अभियान

सहार

. बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और स्वच्छ ढंग से कराने को लेकर प्रशासन के द्वारा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है. जिलाधिकारी के निर्देश पर सहार सोन नदी चेकपोस्ट और खैरा चेकपोस्ट पर प्रशासन के द्वारा चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की जा रही है. इस दौरान वाहनों की जांच में आपत्ति जनक वस्तु, भारी मात्रा में पैसा, गैर कानूनी सामान आदि की जांच की जा रहा है.

जांच अभियान में वहीं असामाजिक तत्वों के आवागमन पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और साफ सूथरा कराया जा सके. जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्ति में प्रकाश कुमार, सन्नी कुमार राय, धनंजय कुमार, पुलिस पदाधिकारियों में दारोगा शरद कुमार, राधो यादव, सहित अन्य सभी विभाग के पदाधिकारियों को शिफ्ट में लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >