डिवाइडर से बाइक के टकराने से एक की मौत, दूसरा जख्मी

इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दममुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित फोरलेन पर गुरुवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया. जबकि बाइक पर बैठा उसका दोस्त जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टिकापुर दियारा गांव निवासी चितरंजन राय का 28 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश राय है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ पर अपना मकान में रहता था.

जख्मी बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रामजी ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार ठाकुर शामिल है. इधर, मृतक के चचेरे भाई अरुण कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त दीपक कुमार ठाकुर के साथ बाइक से कोईलवर से वापस गिरजा मोड लौट रहा था. उसी दौरान फोरलेन स्थित रतनपुर के गांव के समीप उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद मुफस्सिल थाना डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान जय प्रकाश राय ने दम तोड़ दिया. वहीं, जख्मी उसके दोस्त दीपक कुमार ठाकुर का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जिसके पश्चात सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व एक भाई में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां गीता देवी एवं तीन बहन है. इस घटना के बाद मृतक की मां गीता देवी एवं परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >