मामूली विवाद में बाइक सवार युवक को पीटा

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में सोमवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में सोमवार की दोपहर मामूली विवाद में एक बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव निवासी स्व.रामानंद यादव का 30 वर्षीय पुत्र चंदन यादव है.

इधर, चंदन यादव ने बताया कि वह सरैंया बाजार से आलू खरीद कर बाइक से वापस गांव लौट रहा था. उसी बीच गुंडी स्थित प्राइवेट स्कूल के समीप छोटू एवं अजीत अपने अन्य साथियों के साथ आये और उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >