सोन में डूबे पटना के युवक का दूसरे दिन मिला शव

नाव हादसे के दौरान सोन नदी में डूबा था युवककोईलवर थाना क्षेत्र के गौरैया घाट से रविवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा.

कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर-गौरैंया घाट पर नाव पलटने जाने से सोन नदी में डूबे पटना के युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ. उसका शव रविवार की सुबह गौरैंया घाट से बरामद किया गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमरवा गांव वार्ड नंबर-12 निवासी स्व. विनोद राय का 26 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार उर्फ निक्कू है, जो किसान था.

बताया जाता है कि शनिवार की तड़के कोईलवर-गौरैंया घाट पर सोन नदी में नाव पलट गयी थी. सूचना पाकर कोईलवर थाना पुलिस एवं एसडीआरएफ के सहयोग से शनिवार की शाम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था. बावजूद इसके शव नहीं मिल पाया. इधर, मृतक के चाचा अजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह घर से काम करने के लिए निकला था और शनिवार की तड़के वापस नाव पर सवार होकर लौट रहा था. इस दौरान नाव पलट गयी, जिसमें वह सोन नदी में डूब गया. शनिवार की शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू की. खोजबीन के दौरान इस घटना की जानकारी उन्हें मिली. इसके बाद परिजन कोईलवर-गौरैंया घाट पहुंचे. शनिवार की देर शाम तक उसकी काफी खोजबीन की गयी थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था. रविवार की सुबह एसडीआरएफ के सहयोग से उसके शव को सोन नदी से बाहर निकल गया. इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व दो बहने बड़ा था. उसके परिवार में पत्नी शोभा देवी व दो पुत्र रितेश एवं जितेश है. घटना के बाद मृतक की पत्नी शोभा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >