चारा मशीन की चपेट में आने से किशोर घायल

चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में हुई घटना

आरा.

चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में चारा मशीन की चपेट में आने से एक किशोर जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव निवासी विजय कुमार चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है.

इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि रविवार की सुबह घर के बाहर मवेशी के खाने के लिए चारा काटा जा रहा था. उसी दौरान वह वहां पर आ गया और चारा मशीन में हाथ डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >