संदेहास्पद स्थिति में मुजफ्फरपुर निवासी मजदूर की मौत

सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित मंदिर घाट के समीप शनिवार की शाम हुई घटना

आरा.

सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित मंदिर घाट के समीप शनिवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में मुजफ्फरपुर निवासी एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी जियालाल राम के 55 वर्षीय पुत्र रामदेव राम है.

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि 15 दिन पूर्व वह मुजफ्फरपुर से सहार के खैरा गांव में मजदूरी का काम करने के लिए आये थे. इसी बीच शनिवार की शाम उनकी अचानक मौत हो गयी. इसके बाद सहार थाना पुलिस द्वारा इसकी सूचना उन्हें दी गयी. सूचना पाकर रविवार की सुबह उनके परिजन सहार थाना पहुंचे, जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं, पुलिस द्वारा बनायी गयी मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत अत्यधिक गर्मी में लू-लगने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी गीता देवी व तीन पुत्र विक्की, बिट्टू, विकास एवं एक पुत्री मनीषा है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.उसकी पत्नी गीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >