बलुआ गंगा नदी घाट पर डूबने से किशोर की मौत

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ गंगा नदी घाट पर स्नान करने के दौरान हुई घटना

बड़हरा.

बड़हरा प्रखंड अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ गंगा नदी घाट पर स्नान करने के दौरान न्यू खवासपुर गांव के मोहम्द जाकीर खान के 15 वर्षीय पुत्र इरफान की डूबने से मौत हो गयी. घटना गुरुवार सुबह की है. इरफान अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी घाट पर स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया. घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रहे.

बाद में ग्रामीणों द्वारा स्थानीय गोताखोर से शव का खोजबीन की. अंत में महाजाल लगाकर शव खोजा जाने लगा. काफी मशक्कत के बाद दोपहर में शव बरामद कर लिया गया. शव बरामद होते ही एसडीआरएफ की टीम गंगा घाट पर पहुंची. पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दी. मौत की खबर सुनते ही घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >