शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, लगते रहे जयकारे

सावन माह की तीसरी सोमवारी पर झूमते रहे बाबा के भक्त, कई जगहों पर हुए कार्यक्रम

आरा.

बाबा के भक्तों के लिए सावन का सोमवार काफी महत्वपूर्ण होता है. मान्यता है कि सोमवार को पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. सावन माह की तरीसी सोमवार को अहले सुबह से ही शिव भक्तों ने स्नान कर मंदिरों का रुख कर दिया था और बाबा भोले पर जलाभिषेक अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगा. सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक देर शाम तक शिवालयों में होता रहा. तीसरी सोमवारी पर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला. शिव भक्तों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी. वैदिक मंत्रोच्चार व घंट घंटे की ध्वनि से पूरा माहौल शिवमय हो गया था.

देवघर और बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ के साथ गुप्ता धाम के लिए हजारों भक्त हुए रवाना

: तीसरी सोमवारी पर शिवभक्त अपने गांव और मुहल्लों के शिवालयों में पूजा-अर्चना के साथ देवघर, बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम सहित गुप्ता धाम के लिए रवाना हुए. इस दौरान आरा जंक्शन सहित बस पड़ाव में काफी संख्या में गेरुआ वस्त्र पहने श्रद्धालु जाते दिखायी दिये.

कई मंदिरों में भी पहुंच कर भक्तों ने किया जलाभिषेक :

दूसरी सोमवारी को लेकर कई मंदिरों में पहुंच कर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. सड़क पर सज धज कर पूजा की थाल लिए शिवभक्त महिलाएं व पुरुष भगवान शिव की भक्ति में रमे हुए दिखाई दे रहे थे. काफी आकर्षक व मनोरम दृश्य उपस्थित हो रहा था.

कई मंदिरों में की गई थी विशेष व्यवस्था :

कई मंदिरों में व्यवस्थापकों तथा पुजारियों द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी. काफी संख्या में शिव भक्तों ने इस व्यवस्था के तहत भगवान शिव को अपनी श्रद्धा समर्पित की.

कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं किया जा रहा था मृत्युंजय जाप : घरों सहित मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई. श्रद्धा व मान्यता के तहत कई शिव भक्तों ने विद्वान पंडितों के माध्यम से रुद्राभिषेक कराया. वहीं कई शिव भक्तों ने मृत्युंजय जाप कराया. सावन में रुद्राभिषेक तथा मृत्युंजय जाप का काफी महत्व होता है.इससे हर तरफ अध्यात्मिक दृश्य उपस्थित हो रहा था. इस दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का अनूठा संगम दिखाई दे रहा था.

एक-एक कर मंदिर में जाने की हुई थी व्यवस्था :

पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में एक-एक कर जाने की व्यवस्था बनायी गयी थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. सुगमता से भगवान शिव की आराधना कर सके. वहीं इस दौरान कई मंदिरों में भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर