खलिहान में रखे धान के बोझे में लगी आग, हजारों का नुकसान

जगदीशपुर प्रखंड के अरैला वार्ड नंबर 9 गोवर्धन पहाड़ के पास हुई घटना

जगदीशपुर.

प्रखंड के अरैला वार्ड नंबर 9 गोवर्धन पहाड़ के पास खलिहान में रखें धान के बोझे में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य का अनाज जल गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जगदीशपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह जिला पार्षद सदस्य मोहम्मद मुस्लिम घटनास्थल पर पहुंचे.

उन्होंने अगलगी की घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से जगदीशपुर अंचलाधिकारी को दी. बताया जाता है कि राम जी यादव का 100 बोझा और बुड्ढा यादव का 300 बोझा धान की फसल में आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य की क्षति हो गयी. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. जिला पार्षद सदस्य मो मुस्लिम ने बताया कि कृषि समन्वयक कृष्ण कुमार और राजस्व कर्मचारी अजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंच जले हुए फसल का क्षति का आकलन किये. उन्होंने प्रशासन और सरकार से पीड़ित दोनों किसानों को जल्द सहायता राशि देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >