वायरल वीडियो मामले में सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग

आइसीडीएस के डीपीओ ने सीडीपीओ रेणु कुमारी और पर्यवेक्षिका आशा कुमारी से मांगा है स्पष्टीकरण

सहार.

बालविकास परियोजना कार्यालय सहार में क्रय पंजी सत्यापन के नाम पर पर्यवेक्षिका आशा कुमारी के द्वारा सेविका से पैसे लेने का वीडियो वायरल होने पर आइसीडीएस के डीपीओ रेश्मि सिन्हा के द्वारा सीडीपीओ रेणु कुमारी और पर्यवेक्षिका आशा कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

बता दें कि सहार बाल विकास परियोजना कार्यालय में व्याप्त धांधली को लेकर सेविकाओं के द्वारा बराबर आवाज उठायी जा रही है, लेकिन विभागीय पदाधिकारी के उदासीन रवैया के कारण सेविकाओं को उचित न्याय नहीं मिल पा रहा है. वहीं, हाल ही में टीएचआर के चावल वितरण में बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं एफसीआइ गोदाम प्रबंधन के खिलाफ सेविकाओं ने मानक से कम चावल देने की शिकायत बीडीओ मनोरमा कुमारी से की थी, जिसमें सेविकाओं ने कहा कि विभाग के द्वारा कम राशन लेने का दबाव बनाया जा रहा है. नहीं तो मानदेय कटौती तथा चयन मुक्त करने की धमकी दी जा रही है, लेकिन इस दिशा में अभी तक वरीय पदाधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली तब तक पैसे की लेनदेन का वीडियो वायरल हो गया, जो विभाग की कलई खोलने के लिए काफी है, जिसके बाद डीपीओ रेश्मि सिन्हा के द्वारा सीडीपीओ रेणु कुमारी और पर्यवेक्षिका आशा कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >