सरैंया में शव रख किया दो घंटा जाम की सड़क

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा बांध के समीप मंगलवार को बदमाशों ने गोली मारकर की थी हत्या

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा बांध के समीप मंगलवार को बदमाशों ने करीब 35 वर्षीय सुमित सिंह को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी. पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने सरैंया बाजार स्थित कृष्णागढ़ थाना के सामने अपराधियों की गिरफ्तारी करने, कुर्की जब्ती की मांग करते हुए सड़क पर शव रखकर सड़क को जाम कर दिया. उग्र ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम होते ही आरा, बलुआ, सिन्हा की तरफ जानेवाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर एसडीपीओ सदर आरा 2 रंजीत सिंह, कोईलवर इंस्पेक्टर, सिन्हा थाना की पुलिस पहुंची. लोगों को समझा बुझाकर शव को हटवाया. उसके बाद हेतमपुर गंगा नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कराया गया. इधर, वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी सोहरा पंचायत के मुखिया मोहन शर्मा के घर थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां पुलिस को पटाखे छोड़ने वाले गन मिले. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.

मृतक के पुत्र ने पुलिस को दिया बयान :

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के हेतमपुर निवासी स्व बैजनाथ सिंह के पुत्र मृतक सुमित सिंह के मौत के बाद आरा सदर अस्पताल में मृतक के पुत्र नितीन कुमार ने पुलिस के समक्ष फर्दबयान दिया है, जिसमें बताया कि मैं और मेरे पिताजी बाइक से केजी रोड आरा से 28 जनवरी को अपने पैतृक गांव गये थे. मेरे पीछे पीछे दूसरी बाइक से मेरे पिता के साथी बड़हरा थाना के फरना निवासी गौरव उर्फ मंटू सिंह आ रहे थे. जैसे ही हमलोग बाइक से सोहरा बांध के समीप दोपहर 2:30 बजे पहुंचे.

मोहन शर्मा, उनके दो पुत्र सोनू शर्मा, संजय शर्मा व दो अज्ञात आदमी मेरे पिता की बाइक को रोक दिया. सोनू शर्मा बोला कि साला तुम नेतागिरि करता है. पांचों ने मिलकर मेरे पिता सुमित सिंह को बाइक से खिंचकर उतार लिया. सभी मिलकर फैट मुक्का से मारने लगे. उसके बाद तीनों नामजदों ने तीन गोलियां मारी. गोली एक पेट में और दो पीठ में लगी, जिससे काफी खून बहने लगा. पीछे से आ रहे गौरव सिंह ने घटना की सूचना दी. पुलिस की 112 वाहन से इलाज के लिए आरा लाये जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. सोहरा पंचायत के मुखिया मोहन शर्मा के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >