मेले में किसान अपनी नवाचारी कृषि पद्धतियों को करें प्रदर्शित : डीएम

कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

आरा.

कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया. मेले का उद्घाटन विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, महेश पासवान, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

इस अवसर पर स्वागत करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में कृषि यंत्र, प्रगतिशील किसानों के उत्पाद, जैविक उत्पाद, विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है. इसमें समसामयिक फसलों में कीट-व्याधि एवं उर्वरक प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी जायेगी. वहीं, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के मेलों एवं कार्यक्रमों का आयोजन प्रखंड स्तर पर भी किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें. उन्होंने कहा कि किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है. सभी पदाधिकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहें. विधायक महेश पासवान ने कहा कि किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. इसके लिए जिला स्तर से निरंतर मॉनीटरिंग आवश्यक है. जिलाधिकारी ने कहा कि इस किसान मेले के माध्यम से किसानों को अपनी नवाचारी कृषि पद्धतियों एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हुआ है. इससे अन्य किसान भी प्रेरित होंगे. उन्होंने प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाये गये स्टॉलों की सराहना करते हुए कहा कि नयी तकनीक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अधिक उत्पादन एवं अधिक आय अर्जित कर सकते हैं. डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि एवं उससे संबद्ध विभागों द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी उपस्थित किसानों को उपलब्ध कराएं. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद कृषि एवं संबद्ध विभागों, कृषि यंत्र एवं बीज प्रतिष्ठानों तथा प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भ्रमण किया गया. तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सच्चिदानंद सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पीएनबी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इन्होंने संबंधित योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियों से किसानों को अवगत कराया. मेले के प्रथम दिन लगभग 600 किसानों ने मेले का भ्रमण किया. मेले में कुल 40 स्टॉल लगाये गये हैं, जो नवाचार के प्रसार एवं किसानों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होंगे. मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा किया गया. उद्घाटन सत्र में उप विकास आयुक्त, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहायक निदेशक (शस्य) प्रक्षेत्र, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जगदीशपुर, सभी प्रखंड कृषि एवं उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर