ट्रेन से कटकर सारण के युवक की मौत

बड़े भाई की शादी में घर आ रहा था युवक

कोईलवर. पटना-बक्सर रेलखंड के कोईलवर स्थित अब्दुलबारी पुल पर डाउन जनसाधारण ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के समसपुरा निवासी लक्ष्मण दास के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार था. राजा पेशे से मजदूर था और हरियाणा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. वह अपने बड़े भाई की शादी में सारण के समसपुरा स्थित अपने घर जा रहा था, तभी कोईलवर अब्दुलबारी पुल पर वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गयी. मृतक के भाई की इसी 20 तारीख को तिलक होनेवाला था. घटना की सूचना पर कोईलवर पहुंचे उसके चचेरे भाई उमेश कुमार ने बताया कि घर में बड़े भाई की शादी थी. इसी 20 अप्रैल को तिलक आना था. शादी को लेकर ही वह घर जनसाधारण एक्सप्रेस से आ रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह के साढ़े छह बजे के आसपास राजा से बात हुई थी, तो उसने कहा कि आरा स्टेशन पार कर रहे हैं. थोड़ी देर बाद जब फिर से संपर्क करने की कोशिश की गयी, तो किसी लड़के ने फोन उठाया और बताया कि यह मोबाइल कोईलवर पुल से नीचे गिरा मिला है. जिस व्यक्ति का यह मोबाइल है उसकी पुल पर ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी है. इसके बाद डायल 112 को भी उक्त युवक ने मोबाइल मिलने और घटना की सूचना दी. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मोबाइल और शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजनों को दी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में कोईलवर पहुंचे. घटना रेलवे पुल पर होने की वजह से इसकी सूचना कोईलवर जीए इंचार्ज ने बिहटा के वरीय पदाधिकारी को दी, जिसके बाद शव को पीटीआई बिहटा द्वारा बिहटा ले जाया गया. इसके बाद शव को पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया गया. मृतक राजा के बड़े भाई अवधेश की इसी 20 अप्रैल को तिलक आने वाला था लेकिन इस घटना के बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >