हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान और सभा का आयोजन

जमीरा पंचायत के अंतर्गत जमीरा, लच्छनपुर समेत कई गांवों में हुआ कार्यक्रम

आरा.

भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में जमीरा पंचायत के अंतर्गत जमीरा, लच्छनपुर समेत कई गांवों में “हर घर कांग्रेस का झंडा ” अभियान जोर-शोर से चलाया गया. संचालन वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय नेता अरविंद पाठक ने किया.

इस अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी का झंडा फहराया और कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों तथा राहुल गांधी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया. इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है. आज जब जनता भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, ऐसे समय में कांग्रेस ही विकल्प है जो जनहित के लिए प्रतिबद्ध है. अभियान के पश्चात आयोजित जनाक्रोश सभा में भारी जनसमूह उमड़ा. सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने डबल इंजन सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया और आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव की आमजन से अपील की.सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित माई बहन मान योजना पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है, तो प्रत्येक जरूरतमंद महिला को ₹2500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जायेगी. यह योजना कांग्रेस की महिला सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और माई -बहिन मान योजना से संबंधित पोस्टर व पर्चे उन सभी महिलाओं के वितरित किया गया. कार्यक्रम में श्री अशोक राम, अध्यक्ष, भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद, बीरेंद्र मिश्रा, गणेश सिंह पूर्व मुखिया, अखिलानंद त्रिपाठी, विजय राय, कृष्णा सिंह, राजेंद्र सिंह, अवध बिहारी सिंह, समहुत तिवारी, शंकर नारायण पाठक, सफेदा बाबा, बृंदानंद राय, शकुंतला देवी, मोना देवी, समू कुंवर, गोपाल जी, योगेंद्र राय, नेहरू जी, बलिराम पाठक, चंदन जी, सुनील सिंह, रजि अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >