Arrah news: गीधा में तेज रफ़्तार की ट्रक ने सड़क किनारे खड़े किशोर को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

Arrah news: आरा-पटना नेशनल हाइवे पर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के गीधा ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक किशोर को रौंद दिया. हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.

Arrah news: आरा-पटना नेशनल हाइवे पर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के गीधा ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक किशोर को रौंद दिया. हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल मोहल्ला वार्ड नंबर 26 निवासी मो. इम्तियाज का 17 वर्षीय पुत्र मो. इरशाद है एवं वह 10वीं कक्षा का छात्र था.

चचेरी बहन से मिलने जा रहा था उसके ससुराल

इधर मृतक के पिता मो.इम्तियाज ने बताया कि वह अपनी चचेरी बहन से मिलने के लिए उसके ससुराल कोईलवर जा रहा था. जाने कारण में वह धरहरा से ऑटो में सवार होकर गीधा ओवरब्रिज पर उतरा. उसके बाद वह ऑटो से उतरकर वहीं सड़क किनारे खड़ा होकर दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे बेलगाम ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा उसी के मोबाइल से फोन कर इसकी सूचना उसके परिजन एवं गीधा थाना पुलिस को दी गयी.

यह भी पढ़ें Patna news: कंकड़बाग में तेज रफ़्तार की सफारी ने महिला और बच्चों समेत पांच को कुचला

परिजनों में मचा हाहाकर

सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृत छात्र अपने तीन भाई व एक बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां नाजो खातून व दो भाई मो.इस्तखार, मो इस्माइल एवं एक बहन इशरत निशा है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृत छात्र की मां नाजो खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >