युवाओं को मोबाइल और इंटरनेट के दुरुपयोग से बचना चाहिए : प्राचार्य

महिला कॉलेज में धूमधाम से मना राष्ट्रीय युवा दिवस

आरा.

एमएम महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई–1 एवं इकाई–2 द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित एवं मंचासिन प्राध्यापकों एवं अतिथियों द्वारा महंत महादेवानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं महाविद्यालय गान से हुआ, जिसमें जूही, जागृति, प्राची प्रिया, अंजलि और सुनिधि ने भाग लिया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण और विषय प्रवेश एनएसएस यूनिट 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने किया. उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के प्रयोजन पर बात रखते हुए स्वामी विवेकानंद से जुड़ी हुई प्रेरणादायक कहानी साझा की. इसके बाद पूर्व प्राचार्या एवं वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मीना कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नरेंद्रनाथ दत्त के स्वामी विवेकानंद बनने तक के संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी सफर का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने स्वामी विवेकानंद पर स्वरचित कविता का पाठ भी किया. अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं इकाई 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी ने अपने बचपन की स्मृतियों को साझा की. बताया कि विवेकानंद जी की जन्मभूमि बंगाल में बच्चे विवेकानंद जी की सीखों और उनके दर्शन की क्षत्रछाया में ही बड़े होते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि विवेकानंद प्राच्य ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीक दोनों के सामंजस्य पर बल देते थे. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे युवा देश है. युवाओं की मुट्ठी में असीम शक्ति है, उन्हें इसे पहचानने की जरूरत है और समाज एवं देश को अग्रसर करने के लिए प्रयास करना है. युवाओं को मोबाइल और इंटरनेट के दुरुपयोग से बचना चाहिए और जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि देश ने 2047 तक ””विकसित भारत”” का लक्ष्य रखा है, यह युवाओं के प्रयासों के द्वारा ही संभव है. उन्होंने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर अमित कुमार सिंह ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा लिखित पुस्तकों का अध्ययन करें और उससे सीखें. कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रगति कुमारी ने शिकागो भाषण के महत्व को बताते हुए उसका पाठ किया. महाविद्यालय की छात्राओं अदिति प्रियांशी, पूजा, मुस्कान, अंजली, जागृति, जूही और कोमल के द्वारा एक एकांकी का मंचन किया गया, जिसमें विवेकानंद जी के जीवन दर्शन का परिचय दिया गया. कार्यक्रम में प्रियांशी, जागृति, कोमल, ऋचा, तृप्ति रॉय, अनु कुमारी, कोमल सिंह, प्रीति, साधना, स्नेहा, अंजलि, जूही, अदिति, मुस्कान, खुशी, द्विवेदी कृष्णा, आदि ने भाषण और कविता पाठ में भाग लिया. छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये. मंच संचालन एनएसएस की छात्रा कौशिकी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्मृति चौधरी ने की. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी गण्यमान्य प्राध्यापक प्रो. राजीव कुमार,डॉ. मनोज कुमार, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ कुमारी शिल्पा, श्रीमती निवेदिता, डॉ. अवधेश प्रसाद, डॉ अमरेश कुमार, डॉ अमरजीत कुमार,डॉ. जुगल कुमार, डॉ सुमैला, डॉ आशा, डॉ शीला, डॉ पूनम, डॉक्टर सरोज, डॉ सुधा सिंह, डॉ विभाग, डॉ अंजू , डॉ अनामिका, डॉ राजबाला आदि की महती भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर