हजूर खेत रोपे बोए हम...अब दबंग खेत पर चढ़ कर फसल काट रहे हैं

दर्जनों फरियादियों ने सुनाई अपनी समस्या, कई मामलों का हुआ निष्पादन

कोईलवर.

हजूर खेत रोपे बोए हम…अब दबंग खेत पर चढ़ कर फसल काट रहे हैं…सर बेटे बहू मारते पीटते हैं…विरोध करने पर तलवार से काट कर जान मारने की बात करते हैं…सर हमने जमीन खरीदी थी दबंग उसपर कब्जा नहीं होने दे रहे…सर ट्रैक्टर चोरी हुए आठ महीने हो गये अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

कुछ ऐसे ही फरियाद लेकर दर्जनों फरियादी गुरुवार की दोपहर कोईलवर थाना पहुंचे थे. मौका था कोईलवर थाने में आयोजित “जनता दरबार ” का जहां, जिला पुलिस कप्तान मिस्टर राज स्वयं उपस्थित थे. साथ में एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक विजय भारती भी मौजूद रहे. इस दौरान थानाध्यक्ष नरोत्तमचंद्र, अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल समेत जनता दरबार के दौरान कोईलवर थाना के सभी अधिकारी व जवान पूरी मुस्तैदी से मौजूद रहे. गुरुवार की दोपहर दो बजे से आयोजित जनता दरबार में दर्जनों फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे. इनमें सबसे पहले बड़हरा थाना क्षेत्र के अगरपुरा से आये बुजुर्ग सिद्धेश्वर कुमार पांडेय ने फरियाद लगाते हुए कहा कि उन्होंने खेत में धान का फसल बोया था, अब जब गेहूं बोने की बारी आयी तो दूसरे पक्ष ने जबरदस्ती गेहूं बो दिया है, जिसपर एसपी ने तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष को इसका निष्पादन करने को कहा. इसके बाद बबुरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर से आये चुन्नीलाल राय ने बताया कि उनका ट्रैक्टर आठ महीने पहले चोरी हो गया था, चोरों की शिनाख्त होने के बाद भी अबतक कार्रवाई नहीं हुई, जिसपर एसपी ने संबंधित अधिकारी को आरोपितों के नाम सुपरविजन में लाकर कार्रवाई करने को कहा. सकड्डी निवासी पिंटू ने एसपी से कहा कि उसके भाई ने उसके साथ मारपीट कर उसके फोन से पैसा ट्रांजेक्शन कर लिया है. नया हरिपुर से आये राजेश कुमार ने कहा कि उनके बेटे की हत्या कर शव कुल्हड़िया के समीप रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया था, जिसमें नामजद एफआइआर 236/25 दर्ज करायी गयी थी. घटना के चार माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस पर एसपी ने आइओ बदलते हुए जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया. इधर गड़हनी के रतनाढ़ से आये अजय कुमार सिंह, बाग मझौंआ के रौशन महतो समेत एक अन्य महिलाओं ने कहा कि जमीन खरीदने के बाद भी पिता का नाम बदलकर जमीन पर जबरदस्ती दखल कर लिया गया है. इधर सेमरा से आये प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी भाइयों ने मिलकर खेती करने के लिए खेत मालगुजारी पर लिया था. अब भाई जबरदस्ती उसपर बलपूर्वक खेती कर रहे हैं. विरोध करने पर मारपीट करते हैं. महकमपुर से आई पंचरत्ना देवी ने कहा कि बेटे बहू मारते पीटते हैं,विरोध करने पर बहू तलवार से काटने दौड़ती है .कोईलवर नगर से आए अजय कुमार और विनोद कुमार ने एसपी को बताया कि दूसरे केस में आरोपित व्यक्ति के बयान पर हमारे बच्चों का नाम केस में डाल दिया गया है. जिसपर थानाध्यक्ष को इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही. इधर बड़का चंदा की महिला ने बताया कि बकरी चराने के दौरान उसके ही गांव के कुछ असामाजिक तत्व उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हैं. इसपर एसपी ने उक्त महिला से कैम्प में ही आवेदन लिखवाकर शिकायत दर्ज करवाया और थानाध्यक्ष को अविलंब इस मामले में कार्रवाई करने को कहा.इसके अलावे एसपी ने कई अन्य फरियादियों की शिकायत को कैम्प में सुना और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कैम्प में ही त्वरित निष्पादन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर