राहवीरो को मिलेगा इनाम, कोईलवर में 10 जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

डिवाइडर भी होगा ऊंचा, फ्लेंक भर कर बढ़ेगी सड़क की चौड़ाईचार महीने में बनकर तैयार होगा संदेश-कोईलवर तटबंध सड़क, लगेगा बैरियर

कोईलवर.

कोईलवर प्रखंड से होकर गुजरने वाली एनएच-एसएच और अन्य लिंक सड़कों पर यातायात सुविधाएं बेहतर की जायेंगी. इसे लेकर कोईलवर पहुंचे पुलिस कप्तान मिस्टर राज ने कहा कि कोईलवर और सोन तटवर्तीय इलाकों से होकर गुजरने वाली सड़कों पर यातायात को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

कोईलवर थाने में स्थानीय पत्रकारों और समाजसेवियों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कोईलवर और उसके आसपास के क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य चौक चौराहों पर चिह्नित कर कैमरे लगाये जायेंगे. पहले चरण में 10 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इन कैमरों का संचालन और निगहबानी जिला मुख्यालय से किया जायेगा. सीसीटीवी लग जाने से इलाके में यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में सहूलियत होगी. बातचीत के दौरान उन्होंने कोईलवर-बबुरा लिंक हाइवे पर डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर पथ निर्माण विभाग और संबंधित निर्माण एजेंसी से बात कर समस्या के जल्द निराकरण की बात कही. वहीं, सकडडी-नासरीगंज पथ पर कोईलवर से वाया चांदी-संदेश तक सड़क किनारे सड़क के पूर्वी किनारों पर चल रहे धर्मकांटा पर स्थानीय पत्रकारों और समाजसेवियों ने ध्यान आकृष्ट कराया. उनका कहना था कि संदेश की ओर से बालू लदे ट्रक सकड्डी की ओर आते हैं. इससे बार-बार यातायात अवरुद्ध होता है. इसपर एसपी ने जिला मापतौल कार्यालय और जिलाधिकारी से इसपर राय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को आश्वस्त किया. इस दौरान उन्होंने सकडडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे के दोनों तरफ के फ्लेंक को भरकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे के फ्लेंक को भर देने से भारी वाहनों को आवागमन में सहूलियत होगी. उन्होंने सड़क सुरक्षा और सड़क पर किसी दुर्घटना के दौरान शुरुआती समय में दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उसकी जान बचाने वाले लोगों को “राहवीर ” बताने और उन्हें सम्मानित करने के लिए नाम चयनित कर भेजने को कहा. जिसपर एसडीपीओ सदर-2,थानाध्यक्ष कोईलवर और समाजसेवियों और पत्रकारों की ओर से सकड्डी निवासी युवक ऋतिक ओझा का नाम भेजने का अनुरोध किया गया. जिसपर एसपी ने सहर्ष सहमति दी. इसके साथ ही संदेश से चांदी होते कोईलवर आने वाली छोटी वाहन और बाइक सवारों को अगले चार महीने में सहूलियत होगी. सन्देश से खनगांव होते हुए कोईलवर तक तटबंध पर बन रही सड़क अगले चार महीनों में तैयार हो जायेगी, जिससे आमजन को काफी सहूलियत होगी. इस सड़क पर जगह-जगह पर बैरियर लगाया जायेगा, ताकि उसपर बालू लदे ट्रैक्टर न दौड़ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर