81 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, भेजी गयी जेल

गड़हनी थाना पुलिस ने डुमरिया गांव से आरोपित महिला को पकड़ा

गड़हनी.

स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में एक घर से 81 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर गड़हनी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया. वहीं पुलिस को देख कर बेटा फरार हो गया है.

गिरफ्तार महिला सुनीता देवी डुमरिया गांव निवासी लालबिहारी यादव की पत्नी है. जब्त शराब करीब 5500 हजार रुपये की बतायी जा रही है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि डुमरिया गांव के एक घर में कार्टून में अंग्रेजी शराब रखी हुई है और शराब मां और बेटा अमित कुमार उर्फ बंटी मिलकर बेचते हैं. जैसे ही घर में छापेमारी की गयी बेटा फरार हो गया. शराब का कार्टून अंदर घर के छजे पर रखा हुआ था. मां और बेटा पर मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >