युवक की गला रेतकर फेंका गया शव बरामद, पहचान नहीं

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरेंया मठिया स्थित बोरिंग से रविवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा.

शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरेंया मठिया स्थित आम के बगीचे में बोरिंग से रविवार की सुबह एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का गला रेतकर हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ. मृतक का गला आगे से आधा कटा हुआ पाया गया है. शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी.

इधर, सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कई साक्ष्य को एकत्रित किया. इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >