फायरिंग मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

नवादा थाना पुलिस ने जगदेव नगर मुहल्ला से आरोपित को पकड़ा

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी उसके मामा घर से बुधवार की रात की. गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ला निवासी अनूप कुमार सिंह का पुत्र आर्यन कुमार है.

बता दें कि इसी वर्ष 12 सितंबर की शाम नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर स्थित पाल मार्केट के समीप रोडरेज को लेकर फायरिंग की गयी थी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी को देख आरोपितों की पहचान कर दारोगा दीपक कुमार के बयान पर आर्यन कुमार सहित दो के विरुद्ध. नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. वह उसी समय से फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >