छापेमारी में हथियार और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

एक कट्टा, तीन कारतूस व दो अर्धनिर्मित बंदूक बरामदजगदीशपुर थाना पुलिस को कचनियां पानापुर गांव में मिली उपलब्धि

आरा

. जगदीशपुर थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को कचनियां पानापुर गांव में छापेमारी कर एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके घर से एक कट्टा, तीन कारतूस एवं दो अर्धनिर्मित बंदूकें बरामद हुईं.

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि 17 मार्च की शाम पांच बजे जगदीशपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कचनियां स्थित लाल जी मुसहर नाम का एक व्यक्ति कमर में एक कट्टा खोसकर अपने घर की तरफ घूम रहा है. सूचना के सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी एवं अपराधी की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष जगदीशपुर के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कचनियां स्थित लाल जी मुसहर के घर के पास पहुंची तथा उक्त घर का चारों तरफ घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड लिया गया. गिरफ्तार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कचनियां पानापुर गांव निवासी स्व. गांधी मुसहर का पुत्र लाल जी राम उर्फ लाल जी मुसहर है. गिरफ्तार से हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति के घर की पुलिस ने तलाशी ली. इस दौरान उसके घर से एक देशी कट्टा, 315 बोर का तीन कारतूस, 2 लोहे का बना पुराना अधनिर्मित बंदूक बरामद किया गया. इस संबध में गिरफ्तार के विरुद्ध जगदीशपुर थाना में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >