गिरफ्तार तस्कर की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पछियारी बेलारी निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है
बक्सर.
जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जलवांसी गांव के पास सड़क पर खड़ी एक कार से शराब बरामद की गयी. बरामद शराब की कुल मात्रा 197.25 लीटर है, जो विदेशी ब्रांड की है. पुलिस ने शराब समेत क्रेटा कार को जब्त कर एक तस्कर को दबोच लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान रोहतास जिला के नटवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पछियारी बेलारी निवासी दीनानाथ सिंह का पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने बताया कि पुलिस को पता चला कि शराब खेप के साथ तस्कर पहुंचे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार की तलाशी ली गई तो उसमें काफी मात्रा में शराब बरामद हुई.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.