जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार जुआरी गिरफ्तार

3820 नकद, दो मोबाइल एवं एक ताश की गड्डी बरामद

आरा.

शहर के टाउन थाना पुलिस ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के रहट बिंद टोली स्थित एक गली में धावा बोलकर जुआ खेलते चार लोगों को दबोच लिया. उनके पास से 3820 रुपये नकद, दो मोबाइल एवं एक ताश की गड्डी बरामद की.

गिरफ्तार लोगों में टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ला निवासी मो. सलाउद्दीन का पुत्र मो. शहजाद, उसी थाना क्षेत्र के सिंडिकेट मुहल्ला निवासी मो. इम्तेयाज का पुत्र गुड्डू मुस्लिम, रहट बिंद टोली निवासी मो.अकबर हुसैन का पुत्र मो.अरमान एवं मो.मुमताज का पुत्र मो. शमशाद शामिल हैं. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गयी. उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र के गुप्त स्थान पर जुआ खेला जा रहा है, जिसके बाद टाउन थाना को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. पुलिस ने शहर के रहट बिंद टोली स्थित एक गली में जुआ के अड्डे पर छापेमारी की. इस दौरान जुआ खेलते चार जुआरी को गिरफ्तार हुए.पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों एवं सट्टा खेलने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >