उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा पाॅस्को एक्ट मामले में आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चंदवा से की. गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चंदवा निवासी चंद्र मोहन सिंह के पुत्र अजय कुमार है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. उन्होंने बताया कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित प्राइवेट स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र से शिक्षक अजय कुमार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. इस संबंध में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के निवासी पीड़िता के पिता के द्वारा स्थानीय थाना में छात्रा के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने के संबंध में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.