जख्मी हालत में सड़क किनारे से अज्ञात अधेड़ बरामद

पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार स्थित सड़क के किनारे मिला

आरा.

पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार स्थित सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह जख्मी हालत में एक अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ मिला. पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया.

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह पवना बाजार स्थित सड़क किनारे जख्मी हालत में अज्ञात अधेड़ बेहोश होकर गिर पड़े थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पवना थाना पुलिस को दी गयी. हालांकि अधेड़ कैसे जख्मी कैसे हो गया. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से जख़्मी अज्ञात अधेड़ की पहचान करने में लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >