एसपी ने न्यू पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी

आरा

. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बुधवार को नवीन पुलिस केंद्र स्थित प्रशिक्षण केंद्र का गहन निरीक्षण किया. इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा की महत्ता समझायी.

उन्होंने ने प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी और आगामी चुनौतियों के लिए मानसिक तथा शारीरिक रूप से तैयार रहने के लिए प्रेरित किया. यह निरीक्षण और मार्गदर्शन सत्र, प्रशिक्षुओं में उत्साह भरने तथा उन्हें कानून व्यवस्था के कुशल प्रहरी के रूप में तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >