एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हसनबाजार थाना क्षेत्र के महादेव हाॅल्ट के समीप बुधवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के हसनबाजार थाना क्षेत्र के महादेव हाॅल्ट के समीप बुधवार को भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृत छात्र हसन बाजार थाना क्षेत्र के कचनथ गांव वार्ड नंबर-13 निवासी दिनेश ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्र के कुंदन कुमार है, जो वह इंटर का छात्र था.

इधर, कचनथ पंचायत के मुखिया ने बताया कि बुधवार की सुबह वह महादेव हाॅल्ट के समीप रेलवे ट्रैक की दूसरी तरफ शौच करने के लिए गया था. शौच करने के बाद जब वह वापस लौटने के क्रम रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. उसी दौरान इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं परिजन वहां पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां सीमा देवी व दो भाई अनीश कुमार, चंदन कुमार एवं एक बहन संध्या कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां सीमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >