घर से निकले किराना दुकानदार का शव बरामद, एक गिरफ्तार

मृतक के दोस्त पर ही गला दबाकर हत्या करने का लगाया जा रहा आरोपधोबहा थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना

आरा.

धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव में घर से निकले किराना दुकानदार का शव बरामद हुआ है. उसका शव गांव स्थित दूसरे के घर के दरवाजे से बरामद हुआ. मृतक के पीठ पर दाहिने तरफ एवं सिर के पीछे भाग में जख्म का निशान पाया गया है, जिसके कारण परिजन द्वारा उसके दोस्त पर ही गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है.

शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार मृतक धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव वार्ड नंबर-7 निवासी ददन प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र श्रीराम प्रसाद था. वह किराना दुकानदार था. गांव में ही अपनी दुकान चलाता था. इधर, मृतक के भाई मुन्ना प्रसाद ने बताया कि रविवार की शाम घर से बाजार घूमने निकला था, तभी उसका दोस्त अनिल ठाकुर अपने घर पर ले गया, जहां पर उन लोगों ने खाया पिया. इसके बाद वह उसी के घर में सो गया. जब उसका बेटा रात में नौ बजे में अनिल ठाकुर के घर गया, तो उसने देखा कि उसके पिता खर्राटा लेकर सो रहे हैं. तब उसने कहा कि मैं पिता को घर ले जा रहा हूं, तो अनिल ठाकुर ने कहा कि यही सो रहे हैं, तो रहने दो, तुम जाओ. इसके बाद उनका बेटा वापस घर चलाया. इसी बीच सोमवार की सुबह अनिल ठाकुर के घर के कुछ आगे वह मृत अवस्था में पड़ा था, जिसके बाद अनिल ठाकुर द्वारा इसकी सूचना उसके परिजन को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे तथा इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. दूसरी तरफ मृतक के भाई मुन्ना प्रसाद ने उसके दोस्त अनिल ठाकुर पर साजिश के तहत गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. वहीं धोबहां थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अनिल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. अभी परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाई व दो बहनों में पांचवें स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी भारती देवी व दो पुत्र भोला कुमार एवं युवराज कुमार हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी भारती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >