शिक्षक हत्याकांड में छह नामजद, दो अज्ञात पर प्राथमिकी

बड़हरा प्रखंड के सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर पंचायत स्थित तुलसी छापरा गांव में हुई थी हत्या

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर पंचायत स्थित तुलसी छापरा गांव में शिक्षक नीरज कुमार पाल की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है. इस संबंध में मृतक के भाई अनिल कुमार पाल के लिखित आवेदन पर छह लोगों को नामजद तथा दो अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही सनी शर्मा, सुनील सिंह, शिवजी पाल, अभिषेक पाल, विशाल पाल और कन्हैया पाल को आरोपित किया गया है. परिजनों द्वारा दिये गये आवेदन में पड़ोसी से चल रहे जमीन एवं नाली विवाद के साथ-साथ व्यवसायिक अदावत की आशंका जतायी गयी है. गुरुवार की अहले सुबह करीब पांच बजे शिक्षक नीरज कुमार पाल जब शौच करने जा रहे थे, तभी घर से महज 500 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम है. सिन्हा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है. नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. परिजनों का कहना है, कि घटना के बाद से परिवार भय के माहौल में जी रहा है, और उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >