आभूषण दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख के जेवरात की चोरी

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड दरियापुर की रात की घटना प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड दरियापुर स्थित आभूषण दुकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने ढाई लाख रुपये के जेवर की चोरी कर ली. घटना शनिवार की रात मूल से बक्सर जिले के बगेन गोला थाने के एकारसी गांव निवासी संतोष कुमार की दुकान में हुई है.

इस मामले में दुकानदार संतोष कुमार की ओर से उदवंतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि वे गोढ़ना रोड दरियापुर में किराये के एक मकान में आभूषण की दुकान चलाते हैं. रोज की तरह शनिवार की शाम छह बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे. रविवार की सुबह दुकान पहुंचे, तो ताला टूटा था और सारा जेवर गायब था. दुकानदार के अनुसार चोरों द्वारा उनकी दुकान से सोने और चांदी के करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवर की चोरी की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >