हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, तीन खोखा बरामद

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा हाॅल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच रेलवे लाइन पर शनिवार की मध्य रात्रि हथियारबंद बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी. हालांकि फायरिंग के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है.

सूचना पाकर सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार, रेल डीएसपी कंचन राज एवं रेल थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष जगरानी कुमारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की मध्य रात्रि जमीरा हाॅल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच रेलवे लाइन पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा तबातोड़ फायरिंग कर दी गयी, लेकिन रात होने के कारण फायरिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हो पायी है. हालांकि फायरिंग किसने और क्यों की.यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि करीब दो बजे फायरिंग की घटना घटी है. इसकी सूचना पुलिस को सुबह में मिली जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.उन्होंने ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया गया है.बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >