नगर थाना पुलिस टीम ने धरहरा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया. उनके पास एक कट्टा, एक चाकू व तीन मोबाइल फोन बरामद किया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया गिरफ्तार बदमाशों में टाउन थाना क्षेत्र के हनुमान टोला धरहरा निवासी जमुना महतो का पुत्र गोलू कुमार, उसी मुहल्ले के गोपाल महतो का पुत्र संतोष कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीर बांध निवासी ढेलानाथ का पुत्र छोटू कुमार है. एसपी ने बताया तीनों किस उद्देश्य से हथियार लेकर जा रहे थे. इसके बारे में पता लगाया जा रहा है. वहीं उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है. गिरफ्तार तीनों के विरुद्ध पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है.