वक्फ संपत्तियों पर पहला हक गरीब मुसलमानों का : दानिश इकबाल

कार्यशाला में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित रहे और वक्ताओं की बातों को सुना

आरा

. वक्फ संशोधन कानून को लेकर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान के तहत रविवार को आरा भाजपा जिला कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की. इस कार्यशाला में वक्फ संशोधन कानून के उद्देश्यों और लाभ को रेखांकित करते हुए बताया गया कि इस कानून से गरीब मुसलमानों को कैसे लाभ होगा.

कार्यशाला में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित रहे और वक्ताओं की बातों को सुना. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने शिरकत की और सिलसिलेवार तरीके से इस कानून को लेकर अपनी बात रखी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून के बाद गरीब मुसलमानों के साथ अन्याय नहीं होगा. इससे ””””सबका साथ, सबका विकास”””” का संकल्प साकार होगा. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वक्फ एक तरह का ट्रस्ट है, जो मुसलमानों के हित में काम करने के लिए बनाया गया था, लेकिन इस ट्रस्ट पर कुछ लोगों का कब्जा हो गया, जिस कारण इसका लाभ मुसलमानों के सभी वर्गों तक नहीं पहुंच सका. कमजोर मुसलमान इस लाभ से वंचित रहे. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ संशोधन कानून बन चुका है. उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पास होने के बाद देश के करोड़ों मुसलमान आज प्रधानमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं, लेकिन विपक्ष को यह कानून रास नहीं आ रहा है. इस कानून को लेकर समाज के लोगों को बरगलाया जा रहा है. इसमें महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा. वक्फ गरीबों और अनाथों के लिए होता है. इधर, बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कार्यशाला में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर भाजपा द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोगों तक इस कानून को लेकर सही जानकारी मिल सके. प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, “वक्फ बोर्ड द्वारा कभी भी गरीब मुसलमानों को उसका हक देने की कोशिश नहीं की गयी. लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक न्याय के आधार पर गरीब मुसलमानों को मुख्य धारा में लाने का काम किया और उन लोगों के साथ जो इनके हक और हुकूक को छिनने की मंशा रखते थे, उनके सपनों को तोड़ दिया. कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया. इस कार्यशाला में वक्फ जनजागरण अभियान के जिला सह संयोजक पूनम कुशवाहा, जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आफताब आलम, जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेंद्र सिंह,सूर्यकान्त पांडेय,रामदिनेश यादव,ज्योति कुशवाहा, निशांत सिंह सेंगर,जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह,जिला मंत्री चुन्नी देवी, राजेन्द्र तिवारी, संजय कुमार सिंह,धीरज सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, विमलेश सिंह, इम्तियाज अंसारी, मोजामिल खान,जैनुल खान, शेख कलामुद्दीन, वीरेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, करोड़पति सिंह,रामसागर राय,संजय कुशवाहा, अशोक सिंह, नीतीश दूबे सहित जिला के सभी पदाधिकारी और आम लोग भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >