सड़क हादसे में बाइक सवा तीन दोस्त जख्मी

घायलों में एक इलाज के लिए पटना रेफर, धनगाई थाना क्षेत्र के केसरी गांव के समीप हुई घटना

आरा.

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के केसरी गांव के समीप सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद घायलों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. जबकि दो घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी संतोष ठाकुर का 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश ठाकुर, नरेश ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र अमित ठाकुर एवं रवींद्र सिंह का 13 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार शामिल हैं. इसमें प्रकाश ठाकुर बक्सर के डुमरांव स्थित सैलून में नाई का काम करता है. इधर जख्मी प्रकाश ठाकुर के परिजन दीपक ठाकुर ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने दो दोस्तों के साथ डुमरांव जा रहा था. उसी दौरान केसरी गांव के समय पीछे से आ रहे किसी बाइक से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर उसकी बाइक पलट गयी और तीनों जख्मी हो गये. गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया, जबकि जख्मी उसके दो दोस्तों का इलाज स्थानीय पीएससी में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >