पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती समेत सात जख्मी

धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में शनिवार की शाम हुई घटना.

आरा.

धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में शनिवार की शाम पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से दंपती समेत सात लोग जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष के धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव निवासी सोहन केसरी, उनकी पत्नी सुमित्रा देवी व तीन पुत्र मंतोष केसरी, मनोज केसरी, संतोष केसरी एवं पोता मोहित कुमार शामिल हैं.

जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी रामदयाल केसरी का पुत्र विकास केसरी शामिल है. इधर, मंतोष केसरी ने बताया कि वह एवं उसका बड़ा भाई संतोष केसरी महाराष्ट्र के पूणे में रहकर काम करते हैं. तीन महीने पहले पट्टीदार द्वारा मनोज केसरी की बेटी व उनकी भतीजी रागिनी के साथ घर में घुसकर मारपीट की गयी थी. मारपीट के दौरान उसका पैर फ्रैक्चर कर गया था, जिसको लेकर दोनों पक्ष की तरफ से प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. उसने बताया कि उनकी भतीजी की रागिनी कुमारी की 5 मई को शादी है, जिसको लेकर वे लोग पूणे से वापस गांव लौटे थे. शनिवार की शाम उसी पर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले नोंकझोंक हुई. इसके बाद दोनों पक्ष आपस भीड़ गये और मारपीट की. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >