ऑटो से गिरकर युवक जख्मी

टाउन थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह ऑटो से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी मजदूर टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव निवासी स्व.मसूदन मांझी का 35 वर्षीय पुत्र रामजी मांझी है. इधर जख्मी मजदूर के बेटे ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह घर पर आये रिश्तेदार को ऑटो रिजर्व कर उन्हें प्राइवेट बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे. जाने के क्रम में वह ऑटो पर किनारे साइड बैठे हुए थे. जैसे ही ऑटो अहिरपुरवा मोड़ के समीप पहुंचा, तभी वह असंतुलित होकर ऑटो से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. इस हादसे में जख्मी को सिर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >