पूर्व के विवाद को लेकर दंपती समेत चार की पिटाई

सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहा गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा.

सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहा गांव में सोमवार की सुबह पूर्व के विवाद को लेकर दंपती समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गयी, जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहा गांव निवासी छोटे लाल प्रसाद, उनकी पत्नी कांति देवी व दो पुत्र विशाल कुमार एवं विनीत कुमार शामिल है. इधर विशाल कुमार ने बताया कि तीन साल पूर्व भी उक्त लोगों के घर से बच्चों के बीच में झगड़े को लेकर मारपीट हुई थी. हालांकि उसे समय स्थानीय ग्रामीणों द्वारा समझाया-बूझाकर मामले को शांत करा दिया गया था, जिसको लेकर उसी समय से उन लोगों से विवाद चल रहा है. रविवार की शाम उसके चाचा की गाय उनके खेत में लगे खुंटे को उखाड़ दिया, जिसके बाद उसके चाचा द्वारा खुंटे को दोबारा खेत में गाढ़ दिया गया था. उस बात खत्म हो गयी थी. सोमवार की सुबह जब वह बाजार से घर जा रहा था. तभी उक्त पक्ष के एक लड़के ने ईंट से मारकर उसका सिर फाड़ दिया. जब वह चिल्लाया, तो उसके माता-पिता व भाई घर से बाहर निकले. तभी उक्त लोग अपने परिवार वालों के साथ मिलकर सभी लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. जिसे सभी जख्मी हो गये. वहीं, दूसरी ओर जख्मी विशाल कुमार छोटू तुरहा एवं उसके परिवार वालों पर सभी लोगों को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >