अगिआंव से जनसुराज के रमेश कुमार समेत दो व तरारी में तीन प्रत्याशियों ने भरा नामजदगी का पर्चा

एनडीए के प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

पीरो.

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन 195 अगिआंव (अनुसूचित जाति) व 196 तरारी सीट के लिए कुल पांच प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया. गुरुवार को तरारी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पीरो के कार्यालय कक्ष में जिन प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया. उनमें आम आदमी पार्टी के संजय कुमार शर्मा, समता मूलक समाज पार्टी के रमेश चंद्र रवि व वोटर इंटरनेशनल पार्टी के नारायण सिंह शामिल हैं.

वहीं, 195 अगिआंव (अनुसूचित जाति) सीट के लिए निर्दलीय विजय मेहरा व जनसुराज के रमेश कुमार ने निर्वाची पदाधिकारी सह उप समाहर्ता भूमि सुधार पीरो के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया. तरारी के लिए भाकपा माले के मदन सिंह सहित अबतक कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुके हैं. जबकि अगिआंव सीट के लिए भाकपा माले के विधायक शिव प्रकाश रंजन, बसपा के मुकेश कुमार राम सहित चार प्रत्याशियों ने अबतक नामांकन दाखिल किया है. तरारी से भाजपा के विधायक विशाल प्रशांत शुक्रवार को एनडीए के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. साथ ही अगिआंव सुरक्षित सीट से भी एनडीए के प्रत्याशी द्वारा आज अपना नामांकन दाखिल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >