मतदान कर दुकान पर खरीदारी में पाएं छूट

भोजपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े दुकानदार मतदान करने का प्रमाण पत्र देने पर देंगे छूट

आरा.

विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स भोजपुर के सदस्यों के साथ बैठक की गयी. बैठक के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने मतदाता जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने मतदान दिवस पर मतदान करनेवाले ग्राहकों को विशेष छूट देने का प्रस्ताव रखा, ताकि अधिक-से-अधिक लोग मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बना सकें.

जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य कर संयुक्त आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >