आरा.
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव के पूरब साइड स्थित पाकड़ के पेड़ से लटका एक अज्ञात 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. मृतक के गले में गमछा बंधा हुआ था. वहीं काले रंग का निशान पाया गया. पुलिस द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को बुलाया गया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य का संकलन किया. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.इधर, पुलिस द्वारा बनाए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवक की मौत गले में गमछे से फंदा लगाने एवं दम घुटने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा. देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
