महाराजा कॉलेज ने एमवी कॉलेज बक्सर को हरा जीता शील्ड

अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

आरा.

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत खेली जा रही अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को महाराजा कॉलेज बनाम एमवी कॉलेज बक्सर के बीच प्रातः 11:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमवी कॉलेज बक्सर की टीम ने 16.5 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर आउट हो गयी. एमवी कॉलेज की तरफ से आतिश राय ने 22 रन, अभिषेक कुमार ने 17 रन तथा रवि कुमार ने 17 रन बनाये. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका. महाराजा कॉलेज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष एवं अमित ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट तथा रोहित ने दो विकेट लिए. अर्चित कश्यप को एक विकेट मिला. मात्र 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा कॉलेज की टीम ने जीत के लक्ष्य को दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. महाराजा कॉलेज की तरफ से कप्तान आतिश यादव ने 21 रन, चंदन ने 23 रन, अंकित ने 30 नाबाद एवं विनीत ने नाबाद 8 रनों का योगदान किया और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. एमवी कॉलेज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमितोष एवं बृजेश यादव को एक-एक विकेट मिला. गुरुवार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार महाराजा कॉलेज के आशीष कुमार को दिया गया, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र सात रन देकर तीन विकेट लिए. पूरे टूर्नामेंट का बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार एमवी कॉलेज, बक्सर के रवि कुमार को दिया गया. बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भी एमवी कॉलेज, बक्सर के अभिषेक तिवारी को दिया गया. गुरुवार को फाइनल मैच के निर्णायक की भूमिका में बिहार स्टेट पैनल के संजीव तिवारी एवं जिला पैनल के सागर तिवारी थे. स्कोरिंग रत्नेश नंदन ने की. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉक्टर ओम प्रकाश राय ने विजेता टीमों को शील्ड प्रदान किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के सचिव डॉक्टर जितेंद्र कुमार महाराजा कॉलेज के गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉक्टर ओपी केसरी डॉ रामेंद्र सिंह वन एवं डॉ रामेंद्र सिंह 2 ,डॉ मनोज ,डॉक्टर अमित,डॉ कमल कुमार सिंह ,डॉ अरविंद कुमार सिंह,अनिल कुमार राय,विनीत कुमार राय,उमाशंकर सिंह,अमित कुमार सिंह एवं यशवंत सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर