. नगर पंचायत कोईलवर के नागरिकों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने को लेकर बुधवार को नगर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की गयी. इस दौरान अनुभवी जालसाजों द्वारा चार दर्जन से अधिक बंदरों को जाल और पिंजरा लगाकर पकड़ा गया. इसे लेकर मुख्य पार्षद सरताज आलम ने बताया कि नगरवासी बंदरों के आतंक से परेशान थे. हालात ये हो गये थे कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ थाना व ब्लॉक समेत अन्य सरकारी कार्य के लिए बाहर से आने वाले लोगों को भी बंदर काटकर जख्मी कर रहे थे. इसे लेकर नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति से प्रस्ताव लेकर बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से अनुभवी जालसाजों को बुलाया गया. जिसने जाल और पिंजरे के सहारे बंदरों को पकड़ा. इसके लिए बुधवार की सुबह से ही नहर के विभिन्न इलाकों में पिंजरे में फल रखकर बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया, जिसमें शाम तक 50 से अधिक बंदरों को फांस लिया गया. पकड़े गये सभी बंदरों को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने का यह अभियान लगातार चलेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.