पावरगंज गोढ़ना रोड पीएसएस से पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक कटेगी बिजली

आरा.

विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पावरगंज गोढ़ना रोड में लगे खराब ब्रेकर को बदलने, अन्य मेंटेनेंस कार्य एवं मेन लाइन में सट रही पेड़ की डालियों को छांटने को लेकर 14 फरवरी शनिवार को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक गोढ़ना पीएसएस से निर्गत सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

इस कारण गोढ़ना रोड, बिहारी मिल, बहिरो, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, अनाइठ बाजारी मुहल्ला, बंगला कॉलोनी, बंधन टोला, स्टेशन रोड, नवादा थाना, पोस्ट ऑफिस रोड, पूर्वी गुमटी, मुर्घटिया, कैलाश नगर, कॉपरेटिव कॉलोनी, न्यू बहिरो आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के पावरग्रिड फीडर एवं कोईलवर फीडर से आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे बहियारा, चांदी, गुठौला, पियानिया, जमीरा , दरियापुर, गोढ़ना, बेलौर, कुसुमा, सरथुआ आदि बंद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >