पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, जख्मी

शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के समय रविवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के समीप पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव निवासी नारायण कुमार चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार चौधरी है. इधर, दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार की दोपहर वह बाइक से अपने गांव से शाहपुर बाजार जा रहा था. उसी दौरान शाहपुर मोड़ के समीप बाइक रोक लघुशंका करने के लिए सड़क किनारे गया और लौटने के क्रम में सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >