पीएचइडी के फटे पाइप से रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

स्थानीय लोगों ने की है विभाग में शिकायत, पर अबतक कार्रवाई नहीं

चरपोखरी.

प्रखंड के चरपोखरी गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला मार्ग के मलार नदी पर बने पुल के पास पीएचइडी के पानी की सप्लाई पाइपलाइन फटने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. यह गंभीर समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

पानी की बर्बादी एक तरफ जहां अमूल्य जल संसाधन का दुरुपयोग है. वहीं, दूसरी तरफ इससे पुल की दीवारों के कमजोर होने का खतरा भी बढ़ गया है. फटे हुई पाइपलाइन से लगातार बहता पानी मिट्टी का कटाव कर रहा है, जिससे पुल की नींव और संरचना पर बुरा असर पड़ रहा है. यदि इस पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में पुल को बड़ा नुकसान हो सकता है. इसको लेकर स्थानीय निवासी पप्पू शर्मा ने प्रशासन और पीएचइडी से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने और पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी रोकना और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >