बिहिया नगर में 30 स्थानों पर नपं प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था

अलाव जलने से लोगाें को मिली ठंड से राहत

बिहिया.

शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने बिहिया नगर में दर्जनों जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था में जुट गया है. नपं प्रशासन द्वारा शनिवार की शाम से लेकर रविवार की सुबह तक नगर में 30 जगहों पर लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े गिराते हुए उन्हें जलवाया, जिससे आमलोगों व राहगीरों को बेहद राहत महसूस हुई.

नगर पंचायत के कर्मी रविशंकर राय ने बताया कि नगर के ब्लॉक मोड़, दुर्गा मंदिर के समीप, राजा बाजार चौक, नवोदय चौक, स्टेशन रोड, मेन रोड, मेला रोड समेत नगर के प्रमुख चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा नगर के वार्ड नंबर 8 स्थिति महादलित टोला में भी अलावा की व्यवस्था की गयी है. वहीं कड़ाके की पड़ रही ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठिठुरन भरी ठंड के कारण आम दिनों की अपेक्षा बिहिया बाजार में भी लोगों का आवागमन कम ही नजर आ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >