अर्धनिर्मित मकान से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप मिला शव

आरा.

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप मंगलवार को अर्धनिर्मित मकान से एक अज्ञात 46 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ. शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आयी. पुलिस अज्ञात अधेड़ के शव की पहचान करने एवं मामले की जांच में जुटी हुई है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अधेड़ की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >